चुनार, मीरजापुर।
कृषि भवन पिपरादाड मिर्जापुर में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शताब्दी समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। संघ में नए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें गौरव सिंह पटेल अध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह जिला मंत्री, विनोद कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विन्येंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष एवं विपिन प्रताप सिंह को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया। मंडलीय कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष कुंवर सतेंद्र सिंह, जसवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, जिला मंत्री गोविंद लाल यादव एवं संगठन मंत्री सर्वेश कुमार सैनी को मनोनीत किया गया। संघ के प्रांतीय पदाधिकारी के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ योगेंद्र यादव एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के साथ-साथ राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी एवं जिला मंत्री राकेश तिवारी, विकेश कुमार पटेल उप कृषि निदेशक मिर्जापुर, एवं दीपक चौधरी उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा, जिला अध्यक्ष चंदौली अमरनाथ पटेल सहित कृषि विभाग के कर्मचारीगण जनपद मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र से कृषि विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक लेखा अधिकारी मिर्जापुर उपस्थित रहे। इस दौरान डॉक्टर विशंभर सिंह, डॉक्टर अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, गौतम सिंह, भोलानाथ तिवारी, श्याम बिहारी, अशोक श्रीवास्तव, विजय शंकर सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।



