News

आईजी ने परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षको, अपर पुलिस अधीक्षको व क्षेत्राधिकारियो के संग #MissionShakti5.0 अभियान के द्वितीय कालखण्ड के तहत कृत कार्यवाही की गूगल मीट के माध्यम से की समीक्षा 
• थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर जाकर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए फोटोग्राफ्स व वीडियो भेजने हेतु क्षेत्राधिकारीगण को दिया गया निर्देश 
• ग्रामो/वार्डो में भ्रमण के दौरान महिला पुलिस अधिकारी को प्राप्त शिकायतों का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हेतु दिया गया निर्देश 
• मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत प्रचलित अभियान के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश 
मीरजापुर।  
आज दिनांक 07.10.2025 को समय 11:30 बजे पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” द्वारा कैम्प कार्यालय मीरजापुर से परिक्षेत्र के समस्त पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारीगण के साथ #MissionShakti5.0 के द्वितीय कालखण्ड में की गयी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये तथा प्रत्येक थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र को सही तरीके से क्रियान्वयित करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये तथा सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने सर्किल के समस्त थानों का आज ही भम्रण करके मिशन शक्ति केन्द्र से सम्बन्धित समस्त कार्यवाही पूर्ण कराते हुए प्रत्येक मिशन शक्ति केन्द्र के 02-02 रंगीन फोटोग्राफ्स व एक- एक वीडियो प्रेषित करे । साथ ही महिला सम्बन्धी अपराधो में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को अभियान के दौरान सजा कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिया गया ।
उक्त के अतिरिक्त नये कानून के मुताबिक एसआईडी क्रिएशन की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत एसआईडी क्रिएट किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही विवेचनाओ के निस्तारण हेतु अगले 06 दिनों के लिए क्षेत्राधिकारियों को टास्क आंवटित किया गया है ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!