कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओ को भी वितरित किया गया पुस्तिका व उत्तर प्रदेश संदेश
विन्ध्य महोत्सव के मंच पर सांस्कृतिक दलो द्वारा की गई आकर्षक प्रस्तुति
मीरजापुर। नव निर्माण केे 09 वर्ष कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम के विन्ध्याचल में चल रहे चैत्र नवरात्र मेला में आयोजित विन्ध्य महोत्सव में वृहद कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक दिन किया जा रहा है। महोत्सव पंचमी के दिन अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी के द्वारा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल को ‘‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ पर आधारित सूचना एवं जन सम्र्पक विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा प्रकाशित पुस्तिका को भेंट किया गया। तत्पश्चात जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय के द्वारा अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित पंाडाल में उपस्थित प्रदेश के कोने-कोने से आए दर्शनार्थियो को ‘‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ नामक पुस्तिका एवं उत्तर प्रदेश संदेश पुस्तक को उन्हें भेंटकर वितरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए मा0 विधायक मड़िहान ने कहा कि सूचना विभाग के द्वारा प्रकाशित ‘‘विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश- नव निर्माण के 09 वर्ष’’ नामक पुस्तिका सरकार की उपलब्धियो को जन-जन तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि इसे ले जाकर प्रत्येक बिन्दु/योजनाओ का अध्यन करते हुए उसका लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नौ वर्ष की उपलब्धियो की सभी विभागो की जानकारी इस पुस्तिका में शामिल है। मा0 विधायक ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री आवास शहरी, ग्र्रामीण, पशुपालन विभाग, एन0आर0एल0एम0, उज्जवला योजना, घर-घर बिजली व हर घर नल योजना, मिशन शक्ति सहित केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस मेले में यह सांस्कृतिक पंाडाल प्रचार प्रसार का अच्छा माध्यम बन रहा है। सूचना निदेशालय द्वारा लगाई गई जन कल्याणकारी योजनाओ पर आधारित प्रदर्शनी को भी सराहा गया जिसमें बड़ी संख्या में जन समदाय उपस्थित होकर योजनाओ के बारे में ज्ञानार्जन कर रहे है।
इसके पूर्व मा0 विधायक मड़िहान रमा शंकर सिंह पटेल व अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी ने देवी चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांस्कृतिक मंच पर जनपद मीरजापुर के जाने माने लोक गायक संजय सुरीला, संजू तिवारी, बिरहा गायक राजाराम यादव, राम प्रसाद यादव के द्वारा अपनी प्रस्तुति कर लोगो का मनोरंजन कराया गया। वहीं लोक गायक रमापति पाल, निलेश कुमार, महेन्द्र कूमार, सुषमा गुप्ता, पंकज कुमार के द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति करण गीतो के माध्यम से किया गया। लखनऊ की जानी मानी लोकगायिका सृष्टि सिंह परिहार के द्वारा अनेक देवीगीत गायन के पश्चात लोगो की मांग पर भोजपुरी गीतो के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई। कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारी लोक गायिका प्रियंका चैहान एवं दीपेन्द्र जागरण ग्रुप व दिव्या जागरण ग्रुप के द्वारा अपनी प्रस्तुति की गई तो वहीं प्रयागराज की शीलू भजन ने अपने देवीगीत व भजनो के माध्यम से लोगो को मंत्र मुग्ध किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की समस्त देखरेख व मंचीय व्यवस्था उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद मीरजापुर के रूपेश श्रीवास्तव अंजू मौर्या द्वारा किया गया।


