News

“हैप्पी माऊथ इज अ हैप्पी लाईफ” थीम पर शपथ ग्रहण समारोह

मीरजापुर।
राष्ट्रीय ओरल हेल्थ विवस के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर 20 मार्च 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक एक माह के विशेष अभियान का शुभारंभ बुधवार, 25 मार्च 2020 को माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बध मण्डलीय जिला चिकित्सालय में हैप्पी माऊथ इज अ हैप्पी लाईफ थीम पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान सभी चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सक गण, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं मरीजों जे मुख स्वास्थ के प्रति सजग रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ (प्रोफे) सचिन किशोर द्वारा शपथ दिलवाया गया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सचिन किशोर एव दन्त रोग विभागाध्यक्ष डॉ नेहा शाह द्वारा मुख के स्वास्थ के बारे में जानकारी दी गयी। अवगत कराया गया कि स्वस्थ मुख स्वस्थ शरीर की कुंजी है।

इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक पंकज पाण्डेय, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डी० आर० के. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा शाह, डॉ. निरमा यादव, डॉ. बीनू मिश्रा, डा० फौजिया इमरान, डॉ श्रुति, डॉ० हर्षिता, डॉ. शिवांगी (अस्पताल प्रबंधक, मात्रिका, शकुंतला देवी आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!