News

प्रांत संघचालक एवं विभाग प्रचारक ने विंध्यधाम मे की मां गंगा की महा आरती

0 मन शुद्ध-पवित्र, नियत साफ, सच्चे हृदय से ईश्वर का स्मरण, तो गंगा नदी का पुण्य कठौती के जल में ही मिल सकती है: अंगराज
मीरजापुर।
चैत्र नवरात्रि के छष्टम दिवस पर मां विंध्यवासिनी तीर्थ धाम मां गंगा के पावन आंचल में मां गंगा महा आरती में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के संघचालक अंगराज, विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर, जिला शारीरिक प्रमुख मनोज, सह नगर कार्यवाह शैलेश, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भावेश, अमित श्रीनेत्र, जिला कार्यवाह अमित चुनार शामिल हुए।

विंध्य गंगा आरती समित दीवान घाट विंध्याचल। आयोजित नवरात्रि के छष्टम दिवस मां गंगा महा आरती में मुख्य रूप से यजमान काशी प्रांत संघचालक अंगराज, कौशल किशोर, मनोज, भावेश व सह नगर कार्यवाह शैलेश, शासकीय अधिवक्ता सुनील ने विश्व कल्याण हेतु मां गंगा की आरती कर वंदना एवं प्रार्थना किया।
आरती प्रमुख चंद्रेश उपाध्याय एवं सहयोगियों द्वारा संकल्प के साथ मां गंगा मईया का विशेष पूजन कराकर महा आरती प्रारंभ किया गया। आरती के बाद मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व मां गंगा का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

मां गंगा की आरती देखने आए हजारों श्रद्धालुओं को प्रांत संचालक ने आशीर्वचन देते हुए बोले संत शिरोमणि रविदास ने कहा था कि यदि मनुष्य का मन शुद्ध व पवित्र है, नियत साफ है, आप सच्चे हृदय से ईश्वर का स्मरण करते हैं, तो गंगा जैसी पवित्र नदी का पुण्य आपको अपनी कठौती के जल में ही मिल सकता है। मां गंगा की आरती देखने आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस दौरान भाग लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद दिया गया।

आरती में मुख्य रूप से चंद्रेश उपाध्याय एवं उनकी सहयोगी टीम और मुन्ना लाल, संतोष, कल्लू, रितिक, आर्य, सृष्टि, अमित श्री नेत्र, सह नगर कार्यवाह शैलेश, सह विभाग प्रचार प्रमुख सुनील मुख्य रूप से आरती में शामिल हुए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!