News

कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन

मीरजापुर। विन्ध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में विद्यार्थियों द्वारा पूरे वर्ष में बनाई गई कला एवं शिल्प सामग्री की प्रदर्शनी का सफल आयोजन शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य किया गया।

इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कक्षा 3 के बच्चों ने पेपर बैग, पेन होल्डर, वॉल क्लॉक, कैलेंडर तथा पोटेटो पेंसिल कैप, कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने बेवरेज शॉप मॉडल, वॉटर साइकिल, नमामि गंगे पेंटिंग, वूल बास्केट तथा कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने गेहूँ से जुड़े कोलाज, जूट से बने वॉल हैंगिंग एवं पुरानी धातु की वस्तुओं से वॉल डेकोर तैयार कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

इसके अतिरिक्त कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने क्लास एक्टिविटी के अंतर्गत मैचस्टिक वाॅल हैंगिंग, फैब्रिक पेंटिंग, कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने बर्ड्स आन ट्री तथा डे एण्ड नाइट का 3डी माॅडल तथा कक्षा 8 के बच्चों ने अंडरवॉटर लाइफ को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने माॅडल मेकिंग के अन्तर्गत रोबोटिक्स, नॉन-रिन्यूएबल रिसोर्सेस एवं दैनिक जीवन में ड्रोन के उपयोग जैसे विषयों पर उत्कृष्ट मॉडल तैयार किए।

विशेष रूप से रीसाइक्लिंग एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 शिवानी कौशिक ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की तथा ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह जानकारी डाॅ0 शिवानी कौशिक प्रधानाचार्या ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!