News

जेएसजीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव मे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रही धूम

शनिवार। 28 मार्च को जेएसजीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, वार्षिक अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि वि‌द्यालय के मैनिजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन को आपरेटिव बैंक मिर्ज़ापुर सोनभद्र डॉ० जगदीश सिंह पटेल एवं प्रधानाचार्य राम मिलन यादव ने माँ सरस्वती की पूजा एवं दीप प्रजव्वल करके शुरू की।

विद्यालय के Class Topper छात्र/छात्राओं को विद्यालय की तरफ से मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मैनेजर ने बच्चों को कहाकि वह मोबाइल से दूर रहे, किताबों को अपना दोस्त बनाए वही आप को सफलता दिलाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चो के उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता दूबे, एवं छात्राए श्रेया सिंह और समीक्षा गुप्ता ने किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य एमपी सिंह ने सभी अभिभावकों, बच्चों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंजुला सिंह, पीवी गौतम, अरुण तिवारी, प्रिंस, अनुराग, ममता सिंह, रेनू एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!