मीरजापुर।
श्री अग्रवाल शासन समिति द्वारा हर साल की भांति इस वर्ष भी श्री अग्रवाल नवयुवक समिति वर्ष 2026-27 का चुनाव अग्रसेन भवन बेलतर में अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस बार का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ, जो समिति के सदस्यों के बीच एकता और सहयोग का प्रतीक है।
चुनाव के परिणाम स्वरुप चुनाव अधिकारी श्री प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मंत्री पीयूष अग्रवाल एडवोकेट, उपाध्यक्ष अविनाश गोयल, भवन मंत्री बेलतर नीतीश अग्रवाल, भवन मंत्री किशन प्रसाद की गली के रोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, उप मंत्री किशन अग्रवाल, आय व्यय निरीक्षक अर्पित गोयल, वस्तु संरक्षक आदित्य गर्ग को चुना गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में निशांत अग्रवाल दिवांशु अग्रवाल, अमन अग्रवाल, गौरांग अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, चुने गए।
मौके पर शासन समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंत्री डॉक्टर राजीव अग्रवाल, संगम लाल अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील, शिवकुमार अग्रवाल, मोहनदास अग्रवाल, केशव अग्रवाल, वह अग्रवाल नवयुवक समिति के पूर्व अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल एवं पूर्व मंत्री अभिषेक अग्रवाल, अक्षय कृष्ण गर्ग एवं भाजपा के पदाधिकारी गोपाल अग्रवाल ने समिति के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी चुनाव में अग्रवाल समाज के सभी युवाओं ने तालियो के साथ स्वागत किया।





