मीरजापुर।
रविवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक अनुप्रिया पटेल जी ने रविवार को जनपद के सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए आम जन मानस व एनडीए के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। केंद्रीय मंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने सभी समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करके तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी गण से कहा कि जन समस्याओं को वरीयता देते हुए समस्याओं का ससमय निस्तारण करें।
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास कार्य, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपा, अपना दल व जिले के प्रमुख व्यवसायी आदि उपस्थित रहें। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।





