मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बसही वार्ड में लोहिया तालाब के पास आगामी भीषण गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए स्थायी समाधान के बड़े ट्यूब वेल का विधिवत पूजनार्चन कर शिलान्यास किया।वही नगर के तीन वार्डों संगमोहाल, इमामगंज और बरौंधा वार्ड में भी विकास कार्यों का लोकार्पण किया।जिसमें संगमोहाल वार्ड के विकलांग गली में सीसी सड़क और छोटी मीरजापुर में नाली कवर, रिटेनिंग वाल और सीसी का निर्माण कराया गया है।
इमामगंज वार्ड में आर्यकन्या के पास जहाँ पटरी नीचा होने के कारण राहगीरो ई रिक्शा आदि को आवागमन में कठिनाई होती थी। वहाँ नाली मरम्मत,पटरी पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है और बरौंधा वार्ड में भी इंटरलॉकिंग सहित अन्य कार्यों को नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा कराया गया है।
बता दे बसही वार्ड में स्थानीय लोगों को लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था, जिसे दूर करने के लिए यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पर्याप्त जल पहुंचे। आज बड़े ट्यूबवेल के शिलान्यास से वार्ड के लगभग तीन हजार निवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा, वार्ड में पानी की समस्या का निदान होगा ,इसके साथ ही तीन वार्डों में सीसी सड़क, रिटेनिंग वाल, नाली कवर सहित अन्य कार्य करवा कर जनता को समर्पित किया गया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, विकास यादव, संदीप तिवारी, सतीश उपाध्याय, ऋषभ जायसवाल, राजकुमार दुबे, धीरज सोनकर, सत्यनारायण केशरी, अभिषेक केशरी, अश्वनी गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, सूरज निषाद, महेंद्र मिश्रा (गप्पू),राकेश मौर्या, राहुल मौर्य, जलकल अभियंता दीपक सिंह पटेल, देवेंद्र बहादुर सिंह, अभिषेक गुप्ता, रमन सिंह, राजकुमार सहित अन्य सम्मानित जन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





