News

डैफोडिल्स नारघाट व संकटमोचन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
0सत्र 2025-26 के मेधावियों को किया गया सम्मानित
फोटोसहित
मीरजापुर। डैफोडिल्स विद्यालय में मंगलवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के मेधावियों में प्रगति-पत्रक वितरित हुए और टॉपर विद्यार्थियों को बैज, शील्ड व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन एवं अतिथि-स्वागत से हुआ। निर्देशिका श्रीमती अपराजिता सिंह व निर्देशक अमरदीप सिंह ने मेधावियों को मंच से सम्मानित किया तथा अभिभावकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपराजिता सिंह के स्वागत-भाषण में विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की गई।
विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों में चॉकलेट वितरण और मेधावियों में जो खुशी की लहर थी उससे माहौल और जीवंत बन गया। प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या, एकेडमिक हेड तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत अन्य गणमान्य जनों ने आशीर्वचन दिए और विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

प्रबंधन ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए प्रगति-आधारित सीखने, सहयोग एवं संस्कार-आधारित शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!