कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति में लाभ देने पर व्यक्त किया हर्ष
फोटोसहित
मीरजापुर।
के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रभात सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सम्बद्ध विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर इकाई ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में नियुक्त संविदा शिक्षकों की सेवाओं को जोड़कर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति में लाभ देने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ सिंह एवं पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित ने वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश से यह मांग करता रहा है और कई बार शासन के प्रतिनिधियों से भी चर्चा हुई कि जो भी राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के मानदेय शिक्षक विनियमित हुए हैं, उनकी पूर्व की सेवाओं को जोड़कर कैरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रोन्नति में लाभ दिया जाए। आगे बताया कि सरकार ने अभी केवल राजकीय महाविद्यालयों के संविदा शिक्षकों को यह लाभ दिया है। सरकार से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ यह मांग करता है कि दोनों ही तरह के शिक्षकों की सेवाएं एक तरह की हैं, इसलिए अनुदानित महाविद्यालयों के जो भी मानदेय शिक्षक हैं, उनके लिए भी शीघ्र शासनादेश किया जाए। इस मौके पर डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित सहित संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।


