बभनी शाखा प्रबंधक के निधन पर जिला सहकारी बैंक मुख्यालय मे हुई शोकसभा
फोटोसहित
मीरजापुर।
सोमवार, 30 मार्च को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभागार में सभापति डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल की उपस्थिति में बैंक के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे बीते 27 मार्च 2026 को बैंक के शाखा प्रबंधक शाखा बभनी सोनभद्र ओम प्रकाश के आकस्मिक निधन पर एक शोक व्यक्त करते हुए सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।


