News

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई हनुमान जयंती
मीरजापुर। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में विष्णु सहस्त्रनाम जप-यज्ञ एवं हनुमान जयंती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर हनुमान जी महाराज का विशेष श्रृंगार, विधि-विधान से पूजन तथा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम बिहारी खंडेलवाल, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, ट्रस्टी श्याम कृष्ण गुप्ता, ट्रस्टी राकेश चंद्र श्रीवास्तव, ट्रस्टी बद्री विशाल एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूजन एवं यज्ञ का संचालन पंडित सुशील दवे, पंडित श्रीराम एवं पंडित सुरेश शास्त्री द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। साथ ही भगवान विष्णु को समर्पित विष्णु सहस्त्रनाम जप यज्ञ में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!