संघ पुरोधा राम बुलावन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गयी
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर।
शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 को प्रातः10:00 बजे राजदीप महाविद्यालय कैलहट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के संघचालक रहे संघ पुरोधा राम बुलावन सिंह की 14वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में स्थित मंदिर में मां सरस्वती देवी, राम बुलावन सिंह, रमपत्ती देवी, मालती सिंह एवं राजदीप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात हवन पूजन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्रबंधक ई० राज बहादुर सिंह, प्राचार्य गायत्री देवी, बाबूलाल सिंह, राम कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, झग्गड़ सिंह, गुरुदेव सिंह, नगपत्ती देवी, कुसुम सिंह, राज गौरव सिंह, प्रियंका सिंह, राम बुलावन सिंह, जगदीश सिंह,खुशहाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


