छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान ने शिवाजी की 346वीं पूण्यतिथि मनाई
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। शुक्रवार, 03 अरैल 2026 को प्रातः 10 बजे राजदीप महाविद्यालय कैलहट के शिक्षा संकाय में छत्रपति शिवाजी शोध संस्थान की ओर से आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की 346वीं पूण्यतिथि के अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
तत्पश्चात मुख्य वक्ता राम बुलावन सिंह ने कहाकि शिवाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानियां आज भी लोगों के जुबान पर है। राम कुमार सिंह ने कहा कि शिवाजी ने मुगलों के आतंक से लोगों को मुक्त कराया। ई० राज बहादुर सिंह ने कहाकि शिवाजी महाराज ने मानव जाति के कल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाया तथा साहस और नैतिक मूल्यों की सीख दिये। श्रीपति सिंह ने कहाकि छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और वीर योद्धा थे, जो अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दिये। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा० प्रशान्त कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय की प्राचार्य डा० गायत्री देवी, बाबूलाल सिंह, संजीव कुमार सिंह, झग्गड़ सिंह, गुरुदेव सिंह, नगपत्ती देवी, अशोक कुमारी,राज गौरव सिंह, प्रियंका सिंह, जगदीश सिंह, खुशहाल सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


