News

संयुक्त पुलिस टीम ने ₹5 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ के साथ मोटरसाइकिल सवार 3 शातिर तस्कर किये गिरफ्तार
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थाना कछवां एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को प्रभारी थानाध्यक्ष के रुप में कार्यरत् सहायक पुलिस अधीक्षक(प्रशिक्षणाधीन) के नेतृत्व में थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कछवां अन्तर्गत भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार 3 अभियुक्तों इन्द्रेश कुमार सिंह उर्फ बुल्ला पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां उम्र करीब-28 वर्ष, विनीत सिंह उर्फ विकास सिंह पुत्र स्व0 महेश सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां, उम्र करीब-31 वर्ष एवं अमित कुमार सिंह उर्फ सिपाही पुत्र जगनरायण सिंह निवासी ग्राम बरैनी थाना कछवां जनपद मीरजापुर उम्र करीब-35 वर्ष ।को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01.170 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (MDMA), 4 अदद मोबाइल फोन व ₹ 600/- नकद बरामद हुआ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-63/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स वाहन संख्याः UP63AX7354 का वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे मादक पदार्थ को जनपद भदोही से एक व्यक्ति से खरीदकर जनपद वाराणसी क्षेत्र में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पकड़े गये।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक अमरजीत चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां, निरीक्षक राजीव सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, उपनिरीक्षक विनय कुमार दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा कछवां मय टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!