सुखदरिया जल प्रपात मे नहाते समय सैलानी डूबा, एक दिन बाद मिली शव
0 एसडीआरएफ की टीम ने 18 घंटे बाद चट्टानों के दर्रे में फंसे युवक के शव को निकाला
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के सुखदरिया जल प्रपात और एक सैलानी पानी में नहाए समय डूब गया। जानकारी के अनुसार दिन बुधवार को चाकसरिया पड़ाव मुगलसराय चंदौली निवासी सनी खान पुत्र सलीम (25) वर्ष निवासी अपने दो साथियों के साथ में पिकनिक मनाने के लिए सुखदरिया जलप्रपात पर लिखनिया दरी बंद होने के कारण घूमने आया हुआ था, जो नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
दोस्तों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस खोज में जुट गई। दूसरे दिन गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने चट्टानों में फंसे युवक की शव को 18 घंटे बाद बाहर निकाला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के मीरजापुर भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक ऑटो चालक था अपने दो साथियों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।





