News

पोस्टमार्टम हाउस मे शव विच्छेदन कार्य नही होने पर जताया विरोध
मीरजापुर।
चुनार, मीरजापुर। चुनार नगर के लालदरवाजा मुहल्ले मै स्थित पोस्टमार्टम हाउस मे शव विच्छेदन का कार्य नही होने का विरोध करते हुए वृहस्पतिवार को सपा नेता रामराज पटेल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौपा।

ज्ञापन मे कहा है कि पोस्टमार्टम हाउस को यह कह कर बन्द किया गया था कि यहां कंप्यूटर नही है, जबकि उच्चीकृत पोस्टमार्टम हाउस बन कर तैयार है वावजूद चुनार, अहरौरा, अदलहाट व जमालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत होने वाले घटना, दुर्घटना मे मृत लोगों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए लंबी दूरी तय कर जिले मे स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले जाना पडता है। जिसके चलते पिडित परिवारों को अनावश्यक खर्चो के साथ साथ दिक्कतों का सामना करना पडता है।

उन्होने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि नव निर्मित पोस्टमार्टम हाउस मे शव विच्छदन का कार्य शिघ्र शुरु कराया जाय और कहा कि यदि दो सप्ताह के अन्दर शव बिच्छेदन का कार्य शुरु कराया गया तो पार्टी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान अशोक कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, शिवपुजन यादव, अजय पटेल, सुरेन्द्र कुमार पटेल, श्रवण कुमार, विनोद कुमार ‌संतोष कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!