News

विद्यालय वार्षिकोत्सव, अभिभावक सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के सभागार में विद्यालय वार्षिकोत्सव, अभिभावक सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला प्रभारी ग्राम प्रधान संगठन मिर्जापुर रामदेव सरोज द्वारा सरस्वती पूजन तथा विशिष्ट अतिथि नायब सूबेदार भारतीय सेना प्रवेश सिंह द्वारा देश भक्ति परक गीत द्वारा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार वितरण जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों में सहायता प्रदान करने वाले 27 हरियाली दूतों को प्रशस्ति पत्र तथा पूरे वर्ष पर्यावरण जागरूकता पर कार्य करने वाले श्रेष्ठ चार बच्चों को मीठी नीम का पौधा देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक, शैक्षणिक और पर्यावरणीय गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई। बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल दास तथा संचालन विजय कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ संजय सिंह द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!