0 मिठाई और फल का भी किया वितरण
मीरजापुर।
मंगलवार, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर रोटरी क्लब विंध्याचल द्वारा विंध्याचल स्थित वृद्ध जन आवास “वृद्धा आश्रम” में भारत के संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर वृद्धा आश्रम के वृद्धजनों के साथ क्लब के सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया गया।
साथ ही बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए क्लब सदस्यों ने वहाँ रहने वाले वृद्धजनों के ठंडी हवा के लिए 2 बड़े कूलर प्रदान किया। साथ ही सभी को मिठाई और फल का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संजय रैदानी ने कहा कि अभी से ही गर्मी का इतना प्रकोप हैं और आगे इन वृद्धजनों के सुलभता के दृष्टि से आज इस वृद्धाश्रम में 2 कूलर लगाए गए है। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरीश सिंह पूर्व अध्यक्ष महावीर सेठिया, फर्स्ट लेडी अर्चना सिंह, रोट्रेक्ट अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, विवेक सिंह राजपूत, दिनेश सिंह, रामेश्वर मिश्र आदि सदस्य मौजूद रहे।





