News

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर ईओ जी लाल ने की बैठक; कई बिंदुओं पर चर्चा कर दिया आवश्यक निर्देश

मीरजापुर। नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर ईओ जी लाल ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर स्वच्छता निरीक्षक, सफाई नायकों, जोनल, एमआरएफ और स्वच्छ भारत मिशन के कर्मचारियों साथ समीक्षा बैठक की।

बता दे कि कुछ दिनो पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। प्रधान कार्यालय में हुई इस बैठक में ईओ जी लाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने वार्डों में सफाई निरीक्षक, सफाई नायक, सफाई मित्र और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों को कहा कि वार्ड में स्वच्छता का विशेष ध्यान दे, नालियों की गहरी सफाई कराए, वार्डों में सुखा और गिला कूड़ा अलग-अलग ले। नगर के सार्वजनिक शौचालयों एवं पिंक शौचालयों पर सफाई का विशेष ध्यान दे।

इसके साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे, जिससे आगामी रैंकिंग में मीरजापुर को और बेहतर स्थान मिल सके।इसके साथ ही 1533 पर आने वाले आमजनों की शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत कराए, जिससे आम जनता की समस्या का निस्तारण हो सके।
इस मौके पर सीएसआई मनोज सेठ, डीपीएम संजय सिंह, सफाई निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!