News

सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल मे 95% अंक लाकर पडरी की जान्हवी अग्रहरि ने बढ़ाया जिले का मान

पड़री (मीरजापुर)। पड़री बाजार निवासी ब्यवसाई एवं भाजपा नेता कृष्ण कुमार अग्रहरि की पुत्री जान्हवी अग्रहरि ने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह सनबीम स्कूल हरुआ की छात्रा हैं। जान्हवी की इस शानदार सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।

परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जान्हवी ने अपनी सफलता का श्रेय माता रिंकी अग्रहरी एवं पिता कृष्ण कुमार अग्रहरी के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

बधाई देने वालों में मनोज जायसवाल, डॉली अग्रहरि, डॉ धनंजय सिंह, बृजेश मिश्रा, राजेश सोनकर, अशोक मौर्या, संजय मौर्या,सचिन सिंह पटेल, अजय दुबे, पत्रकार संघ उपजा के जिलाध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरी, सर्वेश अग्रहरि, प्रणेश प्रताप सिंह, सूरज मोदनवाल, शिवपूजन अग्रहरि, धीरू अग्रहरी, गोपाल सिंह आदि शामिल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!