News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में छात्राओं ने बड़े पैमाने पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

मीरजापुर। जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज मिर्जापुर में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी. व रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम- 2026 के समर्थन में छात्राओं द्वारा बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। तत्पश्चात सभी छात्राओं एवं पुलिस विभाग की आरक्षी महिला तथा महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों ने शपथ लिया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर वंदना मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम सह-संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के लिए भारत सरकार का एक बहुत बड़ा तोहफा है जिससे देश के नीति निर्माण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राज मोहन शर्मा, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, वाणिज्य विभाग से शमीम, कार्यक्रम संयोजक कु.दिव्या, श्रीमती सरिता, श्रीमती अंकिता सिंह,कार्यालयाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार डॉ. राम मोहन अस्थाना ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!