News

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किये मा विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन

मीरजापुर। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को दोपहर अचानक विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के धाम मे पहुंचीं और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्र ने शेट्टी को गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कराई।

दर्शन के दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद अभिनेत्री ने मंदिर परिसर में बन रहे विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। कॉरिडोर की भव्यता और व्यवस्थाओं को देखकर वह काफी प्रसन्न नजर आईं।

उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आकर उन्हें मानसिक शांति मिली और कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार, वह निजी यात्रा पर परिवार के साथ मीरजापुर आई थीं और दर्शन के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!