News

ग्रुप कैप्टन वी. के. पंजियार ने एनसीसी एवं वायु सेना के उज्ज्वल भविष्य की विद्यार्थियो को दी प्रेरणा

मीरजापुर।
सेठ द्वारका प्रसाद बजाज विद्यालय जिसमें 50 कैडेट्स का एक सशक्त एनसीसी प्लाटून संचालित है, का गौरवपूर्ण दौरा ग्रुप कैप्टन वी. के. पनजियार द्वारा सोमवार को किया गया।
अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शिवानी कौशिक एवं लेफ्टिनेंट संदीप कुमार गोस्वामी के साथ एनसीसी के महत्व तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर रक्षा सेवाओं में उपलब्ध व्यापक करियर अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने एनसीसी कैडेट्स एवं चयनित विद्यार्थियों के लिए वायु सेना स्टेशन, वाराणसी के एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का भी प्रस्ताव रखा। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फाइटर ड्रोन एवं छोटे लड़ाकू विमानों की कार्यप्रणाली को समझने और निकट से देखने का अवसर प्राप्त होगा।

यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि इस समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक पहल के लिए बजाज स्कूल का चयन अनेक संस्थानों में से विशेष रूप से किया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!