फिल्ड ट्रेनर अलोक जौहरी के मार्गदर्शन में चेयरमैन ने की स्वगणना
मीरजापुर।
प्रदेश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया स्वगणना के साथ सात मई से प्रारम्भ हो गयी। पोर्टल के जरिये लोग 21 मई तक अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने प्राईवेट स्कूलो को पत्र जारी कर स्वगणना मे सहयोग के लिए निर्देशित किया है।
इस क्रम में चुनार नगरपालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद का स्वगणना जनगणना के फिल्ड ट्रेनर अलोक जौहरी के मार्गदर्शन में किया गया। पालिकाध्यक्ष ने उपस्थित सभी कर्मचारियों, सभासद व आमजन को अधिक से अधिक संख्या में स्वगणना करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के ईओ आरई राम सिंह, संजय, इमरान, सभासद विकास कश्यप, किशन मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।


