News

सचल दल की निगरानी में शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हुईं स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाएं
मीरजापुर। 
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार को वाराणसी सहित संबद्ध जनपदों के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाओं की पारदर्शिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु गठित केंद्रीय सचल दल ने संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं सदस्य डॉ. राजेश कुमार पाल की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के केंद्रीय सचल दल के संयोजक ने जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर (बैक) की एक छात्रा को मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा।
 
इस दौरान दल ने उमेदा देवी पीजी कॉलेज, नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उषा सिंह विधि महाविद्यालय, पुष्पा सिंह विधि महाविद्यालय, राम सुरेश महाविद्यालय, राम ललित विधि महाविद्यालय, राजदीप स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राम ललित सिंह महाविद्यालय, के.बी. पीजी कॉलेज और जी.डी. बिनानी पीजी कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
 
निरीक्षण के दौरान सचल दल ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी।सचल दल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को एलएलबी (षष्ठम सेमेस्टर) और बी.एड. (चतुर्थ सेमेस्टर) की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं पूरी तरह अनुशासनबद्ध और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गईं।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!