युवक ने गंगा मे लगाई छलांग; माँ से कहकर निकला था कि अभी चौराहे से आ रहा हूँ
चुनार, मीरजापुर। कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित गंगानदी पर बने पक्का पुल से सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक ने पुल पर वाहन खडाकर बीच गंगा मे छलांग लगा दिया। घटना के बाद पुल पर अफरा तफरी मच गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुचकर स्थानीय गोताखोरो केमाध्यम से खोज बीन शुरुकराया लेकिन घंटो के बाद भी गोताखोरो को सफलता हाथ नही लगा। पुल पर खडे वाहन को देख स्थानीय लोगो ने संदेह बस मिसिरपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबलू सिंह के घर सूचित किया सूचना पाते ही परिजन रोते बिलखते पुल पर पहुंचे और देखते ही देखते लोगों की भीड़ पुल पर इकट्ठी हो गई।
परिजनों ने बताया कि घर से यह कह कर निकला था कि थोडी देर मे चौराहे से आ रहा हूं लेकिन घर वापस आने को कौन कहे लोगों से सूचना मिली कि कृष्णा ने गंगा मे छलांग लगा दिया है। युवक कृष्णा सिहं उम्र 20 वर्ष बीए प्रथम वर्ष का छात्र था पिता बबलू सिंह मुम्बई मे कार्य करते है वर्तमान समय मे अपने घर आये हुए है उन्हे एक पुत्र व एक पुत्री है। यवक अपनी बहन से बडा था। युवक ने ऐसा कदम क्यो उठाया यह एक जांच का विषय है।
युवक का शव शाम लगभग 6 बजे स्थानीय गोताखोरो व एसडीआरएफ की टीमो ने संयुक्त रुप से खोजकर पानी से बाहर निकाला। परिजनो द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया।




