News

गोवध निवारण अधि. व पशु क्रूरता अधि. से सम्बन्धित 25 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 11 मई को आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी अहरौरा नगर मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान पर पंजीकृत धारा- 109 बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. 11 पशु क्रूरता अधि. के अभियोग से सम्बन्धित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त इम्तियाज उर्फ राजू कुरैशी पुत्र हकरू निवासी कसाई टोला थाना चैनपुर जनपद भभूआ, बिहार को गिरफ्तार किया गया। थाना अहरौरा पुलिस द्वारा उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

 

आपराधिक इतिहास- धारा- 109 बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. 11 पशु क्रूरता अधि., धारा 109 बीएनएस व 3/25 आयुध अधि. थाना मड़िहान, धारा 109 बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. 11 पशु क्रूरता अधि. व 3/25 आयुध अधि. थाना अदलहाट मीरजापुर, धारा 109(1),61(2)(बी) बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. 11 पशु क्रूरता अधि. व 3/25 आयुध अधि., धारा 109(1) बीएनएस व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. 11 पशु क्रूरता अधि. व 3/25 आयुध अधि. थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!