News

रितु केसरी बनी बरियाघाट रामलीला कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष; संतोष ऊमर महामंत्री एवं रविंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट वसलीगंज मिर्जापुर की चुनावी बैठक पंचमुखी महादेव मंदिर स्थित सत्संग भवन में रविवार, 28 जून को देर शाम संपन्न हुई बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में कमेटी के संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे, जिनके समक्ष संरक्षक सदस्य सतीश चंद्र सर्राफ ने नए अध्यक्ष के लिए श्रीमती रीतु केसरी का प्रस्ताव रखा, जिसे कमेटी के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। इसके साथ ही महामंत्री के रूप में संतोष कुमार एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता चुने गए।

   इस अवसर पर उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश चंद्र मिश्र, पूर्व अध्यक्ष गौरव ऊमर, विवेक बरनवाल, रमाशंकर जायसवाल, अमित श्रीनेत सहित शत्रुघ्न केशरी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीतु केसरी एवं माल्यार्पण कर महामंत्री संतोष ऊमर एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता का स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्थापक सदस्य अछयवर नाथ केसरवानी ने कहाकि लगभग पाच दशक से अधिक समय से मेला लग रहा है। श्रीमती रितु केसरी जी मिर्जापुर के इतिहास में बरियाघाट रामलीला कमेटी की पहली बार महिला अध्यक्ष चुनी गई है। नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रितु केसरी ने कहा कि पंचमुखी महादेव एवं आप सभी के सहयोग से इस बार पूर्वांचल प्रसिद्ध बरिया घाट मेल को और भी शानदार ढंग से लगाने का कार्य किया जाएगा जिसमें सभी का सहयोग एवं सानिध्य अपेक्षित रहेगा।

   अध्यक्ष श्रीमती रितु केशरी ने अपने पहले संबोधन में कहाकि मैं सभी के सहयोग की अपेक्षा करती हूं। श्रेष्ठजनों का मार्गदर्शन मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी होगी। मैं अपने कार्यकाल में कमेटी की परंपराओं को बनाए रखते हुए महिला सहभागिता और युवा ऊर्जा को जोड़ने का पूरा प्रयास करूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बरियाघाट की रामलीला को और अधिक भव्य, अनुशासित और समावेशी बनाने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।

   संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी एवं संरक्षक सदस्य सतीश चंद्र सर्राफ ने कहाकि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि रितु केसरी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी। बधाई देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अमित श्रीनेत, विवेक बरनवाल, गौरव उमर, शत्रुघ्न केसरी, रमाशंकर जायसवाल, विमलेश अग्रहरि, सभासद राधेश्याम गुप्ता, विपिन कुमार, अमित गोयल, प्रदीप गुप्ता, भावना बरनवाल, जाह्नवी कसेरा, गायत्री देवी, बद्री अग्रहरि, आकाश दूबे, सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं आजीवन सदस्य गण रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!