विमलेश अग्रहरि, वाराणसी/मीरजापुर। डिस्ट्रिक्ट 3120 का वार्षिक अवार्ड समारोह (2025-26) रविवार को वाराणसी स्थित नंदगांव रिसोर्ट में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के आधार पर डिस्ट्रिक्ट के लगभग 100 क्लबों में से रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव को सर्वोच्च सम्मान “डायमंड क्लब अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष रो. संदीप जैन को “डायमंड प्रेसिडेंट अवार्ड” तथा क्लब के सचिव रो. आशीष मेहरोत्रा को “गोल्ड सेक्रेटरी अवार्ड” प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त क्लब को वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सामाजिक एवं मानवीय सेवा कार्यों के लिए निम्नलिखित श्रेणियों में भी सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त हुए, जिसमे बेस्ट ऑफिशियल गवर्नर विजिट, क्लब फॉर्मेशन, न्यू मेंबर इंडक्शन, फीमेल मेंबर इंडक्शन, रोटरी फाउंडेशन कंट्रीब्यूशन, मीडिया कवरेज, GML रिपोर्टिंग, हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, वाटर, सैनिटेशन एवं हाइजीन, रोग उपचार, बेसिक एजुकेशन एवं लिटरेसी, पब्लिक इमेज, कम्युनिटी सर्विस, पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट रिजोल्यूशन, डिस्ट्रिक्ट आई कैंप, डिस्ट्रिक्ट फंक्शन एवं इंटरसिटी, डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस, इंटरनेशनल सर्विस एवं रोटरी ग्लोबल ग्रांट शामिल है। इन सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. आशुतोष अग्रवाल ने रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव के सभी सदस्यों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव की ओर से अध्यक्ष रो. संदीप जैन, सचिव रो. आशीष मेहरोत्रा, रो. जसविंदर सिंह, रो. अर्जुन मेहरोत्रा, रो. अमित आहूजा, रो. शिवम अग्रवाल, रो. दुर्गा चौधरी, रो. अनिल अग्रवाल, रो. अनिल जायसवाल, रो. सीए रवि कटारे, रो. अमित सिंह, रो. मनीष केशरी, रो. अनिल केशरी, रो. अम्बर जायसवाल, रो आनंद केशरी , रो. लोकेश अग्रहरि, रो. रोहित बर्नवाल, रो. अखिलेश सिंह तथा रो. संदीप गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।





