News

केबीपीजी कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण

मीरजापुर।
शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज के आदेशानुसार उच्च शिक्षा विभाग के लिए निर्धारित 20.00 लाख पौधों के वृक्षारोपण लक्ष्य के क्रम में रविवार को के.बी. पीजी कॉलेज में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने की। इस अभियान में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर में पौधे रोपे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा (हरित परिसर) बनाने के उद्देश्य से यह मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधों की उपयोगिता पर बल देते हुए सभी से रोपे गए पौधों की देखरेख करने का भी आह्वान किया।

इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह चंदेल, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, डॉ. हरीश तिवारी, डॉ. मुकेश कुमार उपाध्याय, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. रामलखन पांडेय, डॉ. प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, अखिलेश कुमार मिश्रा और रमेश यादव सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!