चुनार, मीरजापुर। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार में राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM) एवं आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार चरक जयंती-2026 के अवसर पर “इन्द्रिय आरोग्य – स्वस्थ इन्द्रिय, स्वस्थ भारत” थीम पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रतियोगिता AYURGRAMA 3.0 का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह, उप-प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय सहित समस्त फैकल्टी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की वैज्ञानिक जीवनशैली है। उन्होंने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं “स्वस्थ इन्द्रिय, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ हुआ।





