News

पिकनिक से लौटते समय मारपीटकर दलित युवक को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत; आक्रोशित परिजनो संग भारी संग्ख्या मे लोगो ने शव सडक पर रखकर लगाया जाम

मीरजापुर।
यूपी के मीरजापुर मे पिकनिक के बहाने युवक को पहाड पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट कर अधमरा करने और इलाज के दौरान उसकी मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद मां विंध्यवासिनी धाम के कारिडोर पथ पर उसके शव को रखकर सोमवार को देर रात जबर्जस्त जाम लगा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विंध्याचल थाना क्षेत्रांतर्गत बंगाली चौराहा निवासी शिवमोहन पुत्र शिव कुमार उम्र करीब 20 वर्ष को बीते 11 जुलाई 2026 को अमित केशरवानी पुत्र मिल्लन केशरवानी निवासी सदर बाजार थाना विंध्याचल द्वारा बुलाया गया। अमित ने शिवमोहन को 200/- रूपया देकर कहाकि पहाड़ पर पानी कहां-कहां है, पता कर के बताओ घर पर रिस्तेदार आने वाले हैं, जिन्हे लेकर पहाड़ पर सैर करने चलना है।

बताया जाता है कि शिव मोहन द्वारा पहाड़ पर पानी पता किया गया तथा शिवाला घाट के बारे में बताया। अगले दिन 12 जुलाई 2026 को शिव मोहन, अमित तथा उसका रिस्तेदार शिवाला घाट पर सैर करने गये तथा वापस विंध्याचल आ रहे थे। इस दौरान देवरहवां बाबा आश्रम के पास शिव मोहन को बेरहमी से मारपीट कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

स्थानीय लोगों द्वारा थाना विंध्याचल पर सूचना दी गयी कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर विंध्याचल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शिवमोहन को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विंध्याचल भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों द्वारा शिव मोहन की सनसाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल वाराणसी में इलाज कराया जा रहा था, जिसकी सोमवार, 20 जुलाई 2026 को मृत्यु हो गयी। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि कि शिवकुमार उपरोक्त की मृत्यु संदिग्घ अवस्था में हुई है, जो जांच का विषय है।

कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों द्वारा सोमवार को देर रात शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया तथा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मु0अ0सं0-203/2026, धारा-105 बीएनएस व 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट बनाम अमित केशरवानी व कुछ अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर जाम की स्थिति समाप्त करा दिया गया है शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!