News

मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मल्टीपल की पूर्व अध्यक्ष लि. मीनू मिश्रा रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लि. जयश्री जैन, चार्टर प्रेसिडेंट लि. अनीता जायसवाल, डिस्ट्रिक्ट पी.आर.ओ. लि. रागिनी तथा डिस्ट्रिक्ट सचिव लि. अंशू अग्रवाल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। क्लब की अध्यक्ष लि. सीमा सान्तुवाला ने सभी अतिथियों का पौधा भेंटकर सम्मान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने क्लब की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल, नृत्य एवं अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, आत्मीयता और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं क्लब पी.आर.ओ. लि. इन्दू गुप्ता ने किया। अंत में अतिथियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका लि. सुधा दूबे व श्रद्धा सिंह जी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी बरनवाल प्रभा अग्रवाल किरन सिंह, शशी गुप्ता, ममता, रेखा मिश्रा, मंजूषा, अनीता यादव, भावना भार्गव, शैली आदि अनेक नये सदस्यों की सहभागिता रही।
धन्यवाद सचिवज्ञापन निशा त्रिपाठी ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!