News

संघ के स्वयंसेवकों ने अमर शहीद चंद्रशेखर की मनाई जयंती; जिला प्रचारक रजत प्रताप ने कहा- राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को संपूर्ण समाज मे जागृत करना चंद्रशेखर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर नगर के विद्यार्थी कार्य विभाग की ओर से नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान परिसर में गुरुवार को देर शाम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी एवं चार्ट्रड एकांउंटेंट विकास मिश्रा, जिला प्रचारक रजत प्रताप एवं सह जिला कार्यवाह नीरज द्विवेदी ने चंद्रशेखर आजाद की प्ऋतिमा पर माल्यार्पण करके किया। अध्यक्षीय उद्बोधन मे सीए विकास मिश्रा ने अमर शहीद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर ऐक कविता के माध्यम से प्रकाश डाला।

   तत्पश्चात मुख्य वक्ता जिला प्रचारक रजत प्रताप ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन को साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण बताते हुए कहाकि उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

जिला प्रचारक ने कहाकि चंद्रशेखर मा से बढकर भारत मा को मानते थे। राष्ट्र को सर्वोपरि मानना और राष्ट्र भक्ति की भावना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

       रजत प्रताप जी ने बताया कि काशी की डा. शिप्राधर श्रीवास्तव एवं उनके पति दोनो चिकित्सक हैं। उनके यहां जब हास्पिटल ये गरीब परिवार आता था, तो बालक के जन्म पर खुशी और बालिका के जन्म पर निराश रहते थे। तब दंपति ने संकल्प लिया कि बेटी के जन्म पर एक रूपया भी नहीं लेंगे। आज लगभग 5000 से अधिक बेटियों का जन्म उनके यहां निःशुल्क हो चुका है। यह है राष्ट्रभक्ति की भावना। इसी तरह समाज के सभी क्षेत्रो मे व्यक्ति राष्ट्र के लिए समर्पित रह सकता है।

      बताया कि डा. हेडगेवार साहब ने कहा था कि राष्ट्र भक्तों की टोली खडी करुगा, जो हजारों चंद्रशेखर का निर्माण करेंगे। ऐसा समूह होगा जो भारत मा की आन बान शान के लिए काम करेगा। डा. साहब की वह यात्रा 101 वें वर्ष मे प्रवेश कर चुकी है। आज हर परिस्थिति मे स्वयंसेवक अनेक क्षेत्रों मे डटे और खडे है।

    जिला प्रचारक ने कहाकि विद्यार्थी कल का नही, आज का भविष्य है। आरएसएस विद्यार्थी परिषद के द्वारा विद्यार्थियों को इसे आत्मसात भी करा रहा है। चाहे जो मजबूरी हो की जगह मजदूर संघ ने कहा कि देश के हित मे करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम, बहनो को चूल्हा चौका तक सीमित रहने की बजाय राष्ट्र सेविका समिति और दुर्गा वाहिनी लगातार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र मे स्वयंसेवक कार्य कर रहा है।

     कम्यूनिस्ट जो आतंकवाद कि ओर बढ रहे थे, वनवासी कल्याण आश्रम के द्वारा बच्चो को शिक्षित करने का कार्य संघ कर रहा है। उन्होने कहा कि आज हम सभी संकल्प लें कि हम 24 घंटे स्वयंसेवक की भूमिका मे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, गली मुहल्ले के लिए सैनिक की तरह काम करना है और बहुरुपियों और मलेच्छ को बेनकाब करना, रोकना, टोकना और जरुरत पडने पर ठोकना भी है।

   आ रही है आज चारों ओर से यही पुकार, हम करेंगे त्याग मातृभूमि के लिए अपार। देश विरोधी ताकतें, लव जिहाद, लैंड जिहाद, जिम जिहाद के विरूद्ध प्रतिकार करना होगा। टोली बनाने की जरुरत है, क्योंकि एक हिंदू कम होने का मतलब एक देश विरोधी ताकत बढना है। इसलिए हम सबको राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को अपने, अपने परिवार, पडोस और संपूर्ण समाज मे जागृत करना ही होगा। मंच परिचय नगर कार्यवाह संतोस ने कराया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए विकास मिश्रा ने की। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक भारी संख्या मे मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!