मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन एवं कृषि निदेशालय, उ0प्र0 (अभि0अनु0) कृषि भवन, लखनऊ के दिनांक 28.10.2026 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन आन एग्रीकल्चर मेकैनाइजेशन एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मेकैनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजेमेंट आफ क्रॉप रेजिड्यु योजना अंतर्गत रु0-10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रो/कृषि रक्षा उपकरणों, स्ट्रारीपर, कल्टीवेटर, पॉवर टिलर इत्यादि के लाभर्थियों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल/वेब साईट पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डीएलईसी) के उपस्थिति में द्वितीय चरण बुकिंग की ई-लाटरी आज करायी गयी।
चयनित कृषकों कृषकों के मोबाइल पर तत्काल एस.एम.एस. सन्देश प्राप्त हुआ। समस्त योजनाओं में समस्त श्रेणी के कृषकों का ई-लाटरी कराये गए कृषि यंत्रों का जनपदवार विवरण-आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस का 01, कल्टीवेटर का 01, क्लीनर कम ग्रेडर का 01, चेप कटर (शक्ति चालित) का 02, जिरोट्रिल सीडकम फर्टिलाइजर का 01, पॉवर टिलर का 01, मिनी राईस मिल का 01, सेल्फ प्रोपेल्ड राइस ट्रांसप्लान्टर का 01, सोलर ड्रायर का 01 तथा स्ट्रा रिपर का 01 किसान का चयन हुआ जो सफलता पूर्वक ई-लाटरी संपन्न हुआ, तथा ई-लाटरी में उपस्थित समस्त कृषक ई-लाटरी की प्रक्रिया से संतुष्ट रहें।





