0 सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर बाल वैज्ञानिको ने प्रस्तुत किये लघु शोधपत्र
मीरजापुर।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी गतिविधि 32 वे जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन मंगलवार को साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ कॉलेज लोहन्दी में किया गया। उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि विमलेश कुमार त्रिपाठी प्राचार्य/उपनिदेशक डायट मिर्ज़ापुर, बबन मौर्या अर्थ एवं संख्या अधिकारी, राजकुमार दीक्षित जिला विद्यालय निरीक्षक मिर्ज़ापुर रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात वा कालेज के डायरेक्टर राजेश्वर यादव ने मंचासीन अतिथियों को अंगस्ट्रोम स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया।
जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय एवं जय पी राय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम के उद्देश्य, प्रोजेक्ट मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में जानकरी दी। डायट प्राचार्य विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक विधि से सोचने की क्षमता बढ़ाने में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान 69 विद्यालयों के 139 बाल वैज्ञानिको ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किये।

बच्चो के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ सौरभ करुनमय, डॉ प्रमोद कुमार प्रजापति, प्रिन्सी पाण्डेय, डॉ कंचन पड़वाल, डॉ राजन कुमार, डॉ शरवन कुमार, डॉ गिरीश तंतुवे, डॉ अजित कुमार, डॉ एस एन सिंह, डॉ अमितोष कुमार, डॉ तुलसी रमन पी, डॉ जय पी राय, डॉ सौरभ ज़िंग्वे, डॉ सविता देवगन, डॉ एस के चंदेल, डॉ देव नारायण सिंह, डॉ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ पंकज कुमार ने किया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने बाल वैज्ञानिको का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चो को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताते हुए उनसे सीख लेने की बात कही। कार्यक्रम में प्री स्टेट के लिए 11 प्रोजेक्ट चयनित किये गए। जूनियर वर्ग में आनंद दुबे प्रोजेक्ट माला स्कूल तुर्खान, आदित्य ज्योति सेंट मेरीज स्कूल मिर्ज़ापुर, आर्या सिंह सनबीम अकेडमी नॉलेज पार्क, अंजली प्रोजेक्ट माला स्कूल पटेहरा, शुभम उच्च प्राथमिक विद्यालय बन इमिलिया चयनित हुए। सीनियर वर्ग में आर्यन यादव वर्धमान पब्लिक स्कूल, इलमा फ़िरोज़ डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मनन सैनी सेंट मेरीज स्कूल, अन्या गलेन्हिल स्कूल चुनार, जिया मौर्या सुन्दर मुंदर जायसवाल नगर पालिका इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर, कुशाग्र कृष्णय विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल अदालहाट चयनित हुए।
चयनित सभी बाल वैज्ञानिको को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो गाइड टीचर जिनके प्रोजेक्ट पिछले वर्षो में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए उनको प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निशा सिंह विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल, निधि सिंह कम्पोजिट स्कूल देवरी को सम्मानित किया गया।
आलोक कुमार जौहरी एआरपी विज्ञान राजगढ़ को ब्लॉक में सबसे अधिक प्रोजेक्ट पंजीकृत कराने के लिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला उप/सह समन्वयक विमलेश कुमार आग्रहरी, कृष्ण कुमार अग्रहरी, डॉ शार्दुल विक्रम सिंह, वैशाली यादव, संस्कार यादव, राशि यादव एवं विद्यालय प्रबंधक राजेश्वर यादव, वेद प्रकाश दुबे ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।





