News

बीएएमएस 9वें बैच कै नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ समारोहपूर्वक स्वागत

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं हॉस्पिटल में बीएएमएस सत्र 2026-27 के 9वें बैच के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आयुष विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन के अनुरूप इंडक्शन प्रोग्राम एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एपेक्स के निदेशक एवं एशिया रिकॉर्ड होल्डर डॉ. स्वरूप पटेल, विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव सिंह, ऑर्थोपेडिक सर्जन एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, डीन प्रो. सुनील मिस्त्री, प्रधानाचार्य प्रो. पी.के. सिंह, उपप्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. निलेश कुमार दुबे एवं डॉ. गौरी चौहान द्वारा भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथिगणों ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के महत्व, चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता, अनुशासन, सेवा भावना एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव सेवा करना भी है। विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन एवं व्यावहारिक ज्ञान के साथ करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस के सिंह ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि एपेक्स संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!