मीरजापुर। पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारंभ सोमवार को किया गया। एसपी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया।
तत्पश्चात् दोनो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर नियमों को पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।
दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें, यह भी बताया गया की यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती हैं।
जनजागरण को प्रभावी बनाये जाने हेतु यातायात जागरूकता चेतना रैली व विभिन्न स्कूल के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स द्वारा यातायात जागरूकता रैली को पुलिस लाइन मीरजापुर से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर पीएसी बैण्ड पार्टी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ रवाना किया गया।
यातायात माह नवम्बर-2026 के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग,निबन्ध लेखन एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा, इसके अतिरिक्त यातायात जागरूकता चेतना रथ द्वारा जनपद में भम्रण कर आमजन को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा।





