News

सीएम डैशबोर्ड में सी व डी श्रेणी वाले अधिकारी सुधारात्मक कार्यवाही कर लाए अपेक्षित प्रगति, अन्यथा होगी कार्यवाही: मण्डलायुक्त

0 मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री डैषबोर्ड मण्डल अनुश्रवण पुस्तिका विकास कार्यो, राजस्व एवं कानून व्यवस्था के कार्य प्रगति की जूम मीटिंग कर ली जानकारी

0 उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निराकरण-निवेष मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों पर करे प्रभावी कार्यवाही

0 श्रावण मास में कावंड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के लिए हो समुचित व्यवस्था, सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गंगा/अन्य नदियों के घाटों सहित कावंण यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर कराएं उपलब्ध कराएं सुरक्षा व जन सुविधाएं

मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेष प्रकाष ने शुक्रवार को अपने कार्यालय से जूम मीटिंग के माध्यम से जनपद के तीनो जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जूम बैठक कर मुख्यमंत्री डैषबोर्ड, विकास कार्य, राजस्व कार्य, कानून व्यवस्था व चकबन्दी कार्यो के प्रगति की समीक्षा के साथ ही वन भूमि प्रकरणों से आच्छादित/प्रभावित लम्बित परियोजनाओं तथा अन्य विलम्बित परियोजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा कर जानकारी ली। बैठक में जूम के जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार, जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़, जिलाधिकारी भदोही शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौषिक, सोनभद्र अभिषेक वर्मा, भदोही अभिनव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी मीरजापुर विषाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही बाल गोविन्द शुक्ला, संयुक्त विकास आयुक्त रमेष चन्द्र, अपर आयुक्त प्रषासन राज कुमार द्विवेदी, उप निदेषक अर्थ एवं संख्या राम नरायन यादव सहित अन्य सम्बनिधत जूूम माध्यम से जुड़े रहें।

मण्डलायुक्त ने समीक्षा बैठक में सबसे पहले कानून व्यवस्था के सम्बंध में बैठक करते हुए तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि श्रावण मास में अपने-अपने जनपदों में कावंण यात्रा से सम्बन्धित घाटों/गंगा घाटों जहां से श्रद्धालुओं के द्वारा जल लेकर प्रमुख मन्दिरों में जाया जाता है उक्त घाटों/मार्गो का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर घाटों पर बैरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाष व्यवस्था, साफ सफाई व अन्य जन सुविधाएं जहां आवष्यकता हो प्राथमिकता पर सुनिष्चित कराएं। कहा कि कावंड़ यात्रियों को कही से किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। समीक्षा के दौरान तीनों जनपदो के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपने-अपने जनपदो से सम्बन्धित कावंड़ यात्रा तैयारियों के सम्बंध में जानकारी दी।

मण्डलायुक्त ने सीएम डैषबोर्ड विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान ऐसे विभाग जिनका सीएम डैषबोर्ड अनुश्रवण पुस्तिका के अनुसार सी व डी रैंक प्राप्त हुए है ऐसे विभागीय अधिकारी जुलाई माह में समय रहते अपने कार्य प्रगति में अपेक्षित सुधार लाए अन्यथा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। राजस्व वादों व राजस्व वसूली के सम्बंध में भी मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली की माहवार कार्य योजना तैयार कर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने का निर्देष देते हुए कहा कि राजस्व वादों के लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। कुछ जनपदों की स्थिति खराब है उसमें सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में गोवध अधिनियम, गैंगेस्टर, महिला अपराध, गुण्डा एक्ट आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान वन भूमि से आच्छादित/प्रभावित परियोजनाओं में जिलाधिकारी मीरजापुर पवन गंगवार द्वारा बताया गया कि बकहर नदी पर पुल निर्माण कार्य का समाधान करा लिया गया है शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ होगा।

मण्डलायुक्त ने जनपद मीरजापुर के हलिया ब्लाक के हलिया मतवार मार्ग को जिलाधिकारी वन अधिकारियों के साथ बैठक कर अविलम्ब समाधान कराएं। इसी प्रकार अन्य जनपदों में भी वन से प्रभावित पयिोजनाओं का प्रभागीय वनाधिकारी समाधान कराया जाए। तीनों जनपदों में विभिन्न लम्बित परियोजनाओं में जनपद में मीरजापुर में 22, भदोही मे 15 तथा सोनभद्र के 13 निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर प्रगति लाने का निर्देष देते हुए कहाकि निर्धारित समय सीमा के अन्दर परियोजनाओं को पूर्ण कराया जाए। जल जीवन मिषन, फैमिली आईडी, आईसीडीएस, ग्रामीण सड़क, स्टेडियम आदि की बिन्दुवार समीक्षा की गई।
मण्डलायुक्त द्वारा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की कार्यवाही में तीनो जनपदो में जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियो के भुगतान पर बल देते हुए कहा कि समय पर भुगतान न होना दयनीय स्थिति है अतएव सम्बन्धित मुख्य चिकित्साधिकारी प्राथमिकता पर भुगतान सुनिष्चित कराएं। इसी प्रकार आषाओं के भुगतान को भी समय पर कराने का निर्देष दिया। बैठक में एफएसटी, एफआरयू, आरसीएच पोर्टल, टीवी मुक्त अभियान, आयुष्मान भारत की भी समीक्षा की गई।

मण्डलायुक्त ने मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक भी जूम माध्यम से की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देषित किया कि निवेष पोर्टल को प्रभावी बनाते हुए उद्यमियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए ताकि उद्यमियों को इधर-उधर भटकना न पड़े। मण्डलायुक्त ने कहा कि उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होता है तथा स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी विकास योजना,
मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की भी बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की गई।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!