News

अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के 7 प्रशिक्षार्थियों का गुरुग्राम की कंपनी में चयन

मीरजापुर। अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। सेंटर में युवाओं को निःशुल्क डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है।

इसी क्रम में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के 7 प्रशिक्षार्थियों का चयन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Dhoot Transmission Pvt. Ltd. में एसोसिएट/ऑपरेटर पद पर हुआ है। चयनित प्रशिक्षार्थियों को 26 कार्य दिवसों के आधार पर ₹20,702 (CTC) प्रतिमाह का वेतन प्राप्त होगा।

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की तरफ़ से ऊषा मिश्रा तथा अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से सुमित वाजपेयी ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और अदाणी फाउंडेशन इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों के अभिभावकों में सुरेश कुमार गुप्ता (ग्राम नौडीहा लालपुर), जयलाल (ग्राम ममरी), सूर्य कुमार सोनी (ग्राम देवपुरा), मुन्नालाल (ग्राम रामपुर-33) तथा गोविंद (ग्राम मटिहानी) सहित CSR टीम के अभय, प्रवीण, मनीषा, सना राय एवं सपना भी उपस्थित रहे।

अभिभावकों ने अदाणी फाउंडेशन एवं अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य युवाओं से भी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

“जिसमें कौशल होगा, वही कुशल होगा और जिसमें हौसला होगा, वही सफल होगा।” इसी संदेश के साथ अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का कार्य निरंतर कर रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!