मीरजापुर।
शुक्रवार, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए 8 होमगार्ड जवानों को विंध्य प्रशासनिक भवन, विंध्याचलधाम के सभागार मे आयोजित समारोह मे भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए 8 होमगार्ड जवानों तीरथ सिंह, शिवनाथ, दशरथ, रमाशंकर, महेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, विमलेश जायसवाल एवं प्रमिला श्रीवास्तव
को अंगवस्त्र, धार्मिक पुस्तक, छाता, टॉर्च, मिठाई सहित ट्रॉली बैग प्रदान किया गया।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से विन्ध्याचल पाठक जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मीरजापुर, मनोज कुमार उपाध्याय, सुखचंद मिश्र बीओ एवं नगर कंपनी 3 व महिला प्लाटून की महिला होमगार्ड जवान शामिल रहे। इस अवसर पर होमगार्ड दिनेश ने 3 भजन एवं 1 विदाई गीत गाकर समां बांध दिया। रिटायर्ड महिला होमगार्ड श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने भी भजन सुनाया।
जिला कमांडेंट होमगार्ड्स मीरजापुर विन्ध्याचल पाठक ने सभी सेवानिवृत्त जवानों को स्वस्थ रहने एवं किसी न किसी काम में व्यस्त रहने की सलाह देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शानदार आयोजन एवं सम्पूर्ण संचालन जसवंत लाल प्लाटून कमांडर नगर कंपनी 3 विन्ध्याचल द्वारा किया गया।





