चोरी मामले मे बाल अपचारी सहित 3 चोर गिरफ्तार, बैटरी व मोनो ब्लाक बरामद
मीरजापुर।
थाना मड़िहान पर 31 जुवाई 2026 को अलीशेर पुत्र बन्धु निवासी मटिहानी ने अज्ञात के विरूद्ध खेत पर लगे मोनो ब्लाक व बैटरी चोरी के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, इस सम्बन्ध में धारा 305(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना का सफल अनावरण करते हुए शनिवार, 01 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर बाल अपचारी व दो अभियुक्त मोहित प्रजापति पुत्र राकेश प्रजापति निवासी ग्राम राजापुर थाना मड़िहान एवं रोहन यादव पुत्र लल्लू यादव निवासी ग्राम राजापुर थाना मड़िहान को बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। कब्जे से चोरी गयी 4 अदद बैटरी व 3 अदद मोनो ब्लाक बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य मय पुलिस टीम थाना मड़िहान, उप निरीक्षक राजाराम यादव मय पुलिस टीम थाना मड़िहान रहे।
ऑपरेशन मजनू” के तहत 2 शोहदे गिरफ्तार
मीरजापुर
“मिशन शक्ति अभियान 5.0” के द्वितीय चरण के अन्तर्गत ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 25 जुलाई से 08 अगस्त तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शनिवार, 01 अगस्त 2026 को मिशन शक्ति के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत 2 शोहदे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । मीरजापुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान एवं ऑपरेशन मजनू के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने हेतु जनपद में निरन्तर प्रभावी चेकिंग एवं कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार शोहदे का नाम व पता गणेश कन्नौजिया पुत्र नरेश कन्नौजिया निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार एवं
सूरज विश्वकर्मा पुत्र पप्पू विश्वकर्मा निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार हैं।





