मीरजापुर। गुरूवार, 6 अगस्त महुअरिया स्थित पी०एम०श्री राजकीय इण्टर कॉलेज में भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ विषय पर आधारित जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी का शुभारम्भ प्रधानाचार्य महेन्द्र नाथ व उप प्रधानाचार्य जय सिंह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद मीरजापुर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। त्रि-सदस्यीय निर्णायक मण्डल के कुशल निर्णय से विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में अभिनव शुक्ला गुरु नानक इण्टर कॉलेज मीरजापुर प्रथम स्थान, दीक्षा सिंह श्री गाँधी इण्टर कॉलेज कछवां द्वितीय स्थान एवं प्रीति चौधरी स्व० कांशीराम राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज मीरजापुर तृतीय स्थान पर रहे।
निर्णायको में जिला विज्ञान क्लब के प्रभारी सुशील पाण्डे, कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुमार यादव व ज्योति गोयल द्वारा प्रतिभागियों के मॉडल व व्याख्यान का मूल्यांकन किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी द्वारा 20 अगस्त 2026 को पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में आयोजित मण्डल स्तरीय संगोष्ठी में प्रतिभाग करना होगा।
प्रदर्शनी का संचालन आयोजक विद्यालय के शिक्षक रमाशंकर द्वारा किया गया। संगोष्ठी में विजिता सिंह, चंदा प्रजापति, विपिन कुमार यादव सहित अनेक शिक्षक/शिक्षिकाएं व विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।





