News

प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का मां विंध्यवासिनी की पावन धरा पर प्रथम आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।

 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के मां विंध्यवासिनी की पावन धरा मीरजापुर पर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भाजपा के लोकप्रिय एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में कछवां मंडल के मिशन तिराहा, गुरसंडी, विसुंदरपुर, शुक्लहा एवं विंध्याचल सहित विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रदेश मंत्री का स्वागत किया।

 इस अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, सतेश सिंह, संजय कुमार सिंह, राजन केसरी, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, भाजपा कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश राय सहित शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री राकेश बिंद का पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ स्वागत करते हुए उनके प्रथम आगमन पर शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का माहौल रहा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा जी ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!