0 रॉबर्ट्सगंज से वाराणसी जाते समय कार्यकर्ताओं ने माला-फूल व अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन
अहरौरा, मीरजापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित मेंहदीपुर चौराहे पर शनिवार को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग से संबंधित दायित्व के साथ अहरौरा होते हुए वाराणसी के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान मेंहदीपुर चौराहा हाईवे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को फूल-माला पहनाई और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर परमेश्वर विश्वकर्मा, डॉ. धनराज विश्वकर्मा, श्यामलाल विश्वकर्मा, चंजित प्रधान अमरा, हरिशंकर प्रधान, रमाशंकर विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, शुभांशु विश्वकर्मा, दिनेश प्रधान, अजय कुमार शास्त्री, अरविंद कुमार, मिथिलेश विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।





