चुनार, मीरजापुर।
सुरभि शोध संस्थान सभागार मे रविवार को भब्य कजरी महोत्सव का आयोजन। पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पारम्परिक एक जैसा परिधान मे 500 सौ महिलाओ की नेतृत्व करते हुए अपने टीम के साथ’ कचौडी गली शून कइलअ बलमू मीरजापुर कइलअ गुलजार गीत सुनाकर महोत्सव का आगाज किया.।
सुरभि शोध संस्थान द्वारा संचालित राधा कृष्ण बनवासी छात्रावास मे रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही देश के विभिन्न प्रान्तो, पडोसी देशों सहित पूर्वोत्तर भारत की छात्राओं ने अपने अपने प्रदेशों की लोक परम्परा के साथ छात्रावास मे रहकर यहा के परम्परा की भी अच्छी खासी जानकारी हाशिल की है।
मीरजापुर की सांस्कृतिक धरोहर कजरी को जिवन्त रखने व संरक्षीत करने के उद्देश्य से किये गये आयोजन के दौरान उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जनपद की जनजाति छात्राओं सहित पाच राज्यों की छात्राओं ने समूह मे कजरी ‘हरे रामा रिमझिम बरसे पनीया, कृष्ण बने मनिहारी, सखि हो लागल सावन महिनवा, पिया मेंहदी मगांय दा मोतीझील से सुनाकर श्रोताओ को झूमने के लिए मजबूर कर दिया तत्पश्चात नागालैंड, आसाम आदि प्रदेशो की छात्राओं ने सावनी गीतो को सुनाकर श्रोताओ को आश्चर्य चकित कर दिया।
कार्यक्रम के उद्देश्य व सस्थान के सन्दर्भ मे अमित चतुर्वेदी ने विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली, श्रुति भूषण मिश्र सहित संस्थान के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।





