News

आदिवासी संस्कृति हमारी धरोहर है: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल; हथेड़ा में किया विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

मीरजापुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज हथेड़ा स्थित बिरसा मुण्डा ग्राउण्ड हलिया में विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि रिंकी कोल विधायक छानबे उपस्थित रहीं।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री आशीष पटेल ने समस्त प्रदेश एवं जनपद वासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि “हथेड़ा के बिरसा मुण्डा ग्राउण्ड में हो रहा यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं है। यह हमारी प्राचीन और समृद्ध जनजातीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत को संजोने, संवारने और उसे देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने का एक संकल्प है।”

मंत्री ने कहाकि आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी संस्कृति की चमक पूरी दुनिया को दिखा रहा है। “आदिवासी महोत्सव अब आदिवासी जीवन दर्शन, कला, संस्कृति और परंपराओं को एक नई पहचान देने का सबसे बड़ा माध्यम बनता जा रहा है। यहां हमें उनकी वेशभूषा, गीत, नृत्य और परंपराओं से सीधे रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।”

कार्यक्रम के दौरान मंत्री आशीष पटेल हथेड़ा से हलिया बाजार तक निकले भव्य आदिवासी जुलूस में भी शामिल हुए। जुलूस में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े और गीतों के साथ चल रहे थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर, जोन अध्यक्ष अखिलेश बिंद, जोन अध्यक्ष गुलाब बहादुर पटेल, जोन अध्यक्ष विकास पटेल, जोन अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल, राम सिंह, हर्षित पटेल, इंदु पटेल, शशिकांत पटेल, गौरव पटेल सहित अपना दल (एस) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

विश्व आदिवासी दिवस पर हथेड़ा पहाड़ी पर गूंजा ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ’ का संदेश

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विकास खंड हलिया के हथेड़ा गांव स्थित पहड़ी पर आदिवासी समाज की ओर से भव्य सम्मेलन और बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण का संदेश गूंजता रहा। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद छानबे विधायक रिंकी कोल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए साथ साथ अदवा कालोनी, वीरपुर अशोक सम्राट स्थल, हलिया हथेडा तक पैदल मार्च किया। डीजे की धुन और आदिवासी समाज के पारंपरिक नारों के बीच पैदल व बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। हाथों में झंडे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग ‘जय जोहार’ और आदिवासी समाज की एकता से जुड़े नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली के दौरान पूरा क्षेत्र आदिवासी संस्कृति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

     छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के भगवान और महानायक थे। उन्होंने आदिवासी समाज के उत्थान, अधिकारों और सम्मान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए उन्होंने आदिवासी समाज में नई चेतना और स्वाभिमान की भावना पैदा की। उनके त्याग और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

बच्चों ने दिया जल-जंगल-जमीन बचाने का संदेश

     कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा में पहुंचकर लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने ‘जंगल की रक्षा कौन करेगा-हम करेंगे’, ‘जल, जंगल, जमीन बचाओ’ जैसे नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी अधिकारों का संदेश दिया। बच्चों के नारों से कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जागरूकता का माहौल बना रहा। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। जल, जंगल और जमीन को आदिवासी समाज की पहचान बताते हुए इनके संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!